हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज- जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना गया। यथासंभव प्रकरणों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों में संबंधित को आवश्यक निर्देश के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आदेशित किया गया।
जनता दर्शन में बुजुर्ग श्रीकांत द्वारा वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया।
समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बुजुर्ग को वृद्धावस्था पेंशन स्टेटस के विषय में अवगत कराया गया कि पेंशन की धनराशि उनके आधार सत्यापित खाते में प्रेषित की जा चुकी है। बुजुर्ग अत्यंत संतुष्ट होकर गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण और उनके जीवन को आसान बनाना ही जिला प्रशासन का उद्देश्य है।


