उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष की विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर संघ  महराजगंज के जिलाध्यक्ष उमा रमन सिंह की शुक्रवार रात विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गई। वह घर में हैंडपंप के पास लगे मोटर को चलाने लिए बोर्ड  में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर अचेत हो गए। इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के बाद स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है।

मालूम हो कि फरेंदा के वार्ड नंबर 15 बरदहिया बाजार निवासी उमा रमन सिंह सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज फरेंदा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बीते रविवार को वह सर्व सम्मति से माध्यमिक शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चुने गए थे। फरेंदा कस्बे में वह मकान बनवाकर स्वजन के साथ रहते थे। रात लगभग साढे़ आठ बजे घर में लगे मोटर को चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे,  इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। अचानक उनके भूमि पर गिरने की आवाज सुन जब स्वजन उनके पास पहुंचे तो वह अचेत पड़े थे।
घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी बनकटी अस्पताल पहुंच गए। सभी ने उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त किया।

इस मामले में फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि विद्युत स्पर्शाघात से उमा रमन सिंह की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *