हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
घुघली/महराजगंज :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को क्षेत्र के बिभिन्न शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्थानीय डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मार्कण्डेय सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। गुरु गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा दयानंद पांडेय, टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनूप जायसवाल के नेतृत्व में योग प्राणायाम किया गया।सेंट थॉमस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल सहित परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योगाभ्यास कर तन-मन को निरोग बनाए रखने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक योग कर लोगों को योग के लाभों से अवगत कराया। ब्लॉक सभागार एवं स्थानीय थाने में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने योग कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रमों में विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया गया। व्यायाम शिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर राजकुमार चौरसिया ,कृष्ण दत्त, अभिषेक पांडेय, राधेश्याम यादव, अरविंद पांडेय, शैलेश गुप्ता ,अरविंद आर्य, डॉक्टर संजय मिश्रा, अजीत कुमार, श्रीवास्तव , देवेंद्र कुमार रामाज्ञा शर्मा,अवधेश कुमार अनुराग पांडेय, विनोद कुमार,गुड्डू कनौजिया राम लक्ष्मण आदि लोग उपस्थित रहे।

