प्रशासनिक कारवाही से असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

(भिटौली)  महाराजगंज जिले के कांग्रेस पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह  उर्फ बबलू सिंह के ऊपर दर्ज मुकदमे के विरोध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि यह मुकदमा राजनीतिक द्वेषवश दर्ज किया गया है और उन्होंने न्याय की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि शरद कुमार सिंह का भी तहरीर स्वीकृत किया जाए और द्वितीय पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन : कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर न्याय नहीं मिला तो वे सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी आंदोलन करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यदि आंदोलन होता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।


जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि वे न्याय के लिए संघर्ष करेंगे और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस आंदोलन में साथ देंगे।साथ ही विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी की मांग का समर्थन किया है और न्याय की मांग की है। महाराजगंज जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण विशेष रूप से नि. प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, शरदेंदु पांडे, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल,विनोद सिंह,कपिल देव शुक्ला,गोपाल शाही,हल्लाबोल के गोविंद मिश्रा, शत्रुंज सिंह,तेज बहादुर पांडे,अशफाक अहमद, इस्तियाक अहमद ARM,अमर जायसवाल,रामप्रताप सिंह,राकेश त्रिपाठी,कुंज बिहारी निषाद,योगेश धर दुबे चुन्नू,शंकर वर्मा,देवेंद्र उपाध्याय,राकेश गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में जनपद के कोने कोने से आए कांग्रेसी साथी।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि न्याय नहीं मिला और शरद कुमार सिंह का भी मुकदमा कायम नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *