हर्षोदय टाइम्स / रतन पाण्डेय
परतावल/ महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने मुसहर बस्ती में जरूरतमंद परिवार के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई और उनको फल व मिठाई वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। मिठाई और पटाखा पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी बच्चों का चेहरा खिल उठे। वही दीपावली पर छुट्टी न मिलने से घर न जाने वाले पुलिसकर्मियों ने इस बार जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली मना कर खुशियां दोगुनी कीं।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह अपने हम रही के साथ दीपावली के दिन थाना क्षेत्र के नगरौली में जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस ने बच्चों को फल तथा मिठाई वितरित कीं। पुलिस से उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे भी खिले नजर आए। बच्चे भी पुलिसकर्मियों के साथ घुले मिले नजर आए।
वही उन्होंने बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मनाए जाने के बारे में बताया कि जरूरतमंद मासूम के साथ पर्व मनाए जाने की पहल की गई है। जो कि वास्तव में इनको जरुरत थी। और ऐसे जरूरतमंद लोगों की अगर सेवा करने की मौका मिला तो बहुत अच्छी बात है।
