उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां /महराजगंज: आज नगर भ्रमण के दौरान वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर में पहुंचे नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी वार्ड के सम्मानित जनता का कुशल क्षेम जाना और उनके समस्याओं को सुना जिसमें वार्ड के लोगों से पेयजल की समस्या प्राप्त हुई ।
पालिका अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु वार्ड की सम्मानित जनता को आश्वस्त किया और जलापूर्ति हेतु कल से पाइप लाइन का कार्य प्रारम्भ करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया।
बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष के इस निर्णय के लिए वार्ड के सभासद सुनील जायसवाल ने उनका माल्यार्पण कर वार्डवासियों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,राकेश जायसवाल, राहुल दुबे सहित वार्ड की बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।
