हियुवा के पूर्व पदाधिकारीयों ने राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की मनाई पुण्यतिथि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

ठूूूूठीबारी/महराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की 55वीं तथा राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिहाभार मंदिर पर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। तथा उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज एवं ब्रह्मलीन मंहतअवेद्यनाथ जी महाराज ने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किया जो देश और समाज के लिए प्रेरणादायक है उनके ही शिष्य गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की जनता की सुख और समृद्धि के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

पूर्व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि दोनों महान संतों ने राशि एकता को बढ़ावा दिया और देश के लिए एकता और अखंडता की भावना को फैलाया।

इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला मंत्री धनंजय शर्मा, राधेश्याम गुप्त, संतोष मोदनवाल, राधेश्याम यादव, बैजनाथ गोड, अर्जुन वरुण, ओमप्रकाश वरुण, विनोद गुप्ता, सिहाभार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौहान, भूलन चौहान, रविंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, अशोक शर्मा, अमरीश यादव, दीनानाथ मौर्य, सुनील गौतम, सुग्रीव गौतम, दिनेश साहनी, भूलन गौतम, शंभू गौतम, शंभू राय, हरिश्चंद्र पासवान, सुनील चौहान, अनीश राय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *