सिसवा-घुघली मार्ग स्थित हिरना नाला पुल पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

घुघली/महराजगंज। जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सिसवा-घुघली मार्ग स्थित हिरना नाला पुल पर घुघली पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।



अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की। वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य जरूरी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हिरना नाला पुल क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *