पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, हो रही सैटेलाइट से निगरानी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज/उत्तर प्रदेश – 19 नवंबर 2024, मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), उ०प्र० शासन के निर्देश के क्रम में फसलों के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है। पराली जलाये जाने की घटना की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में दिनांक 19.11.2024 को बागापार में एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन बिना सुपर एस०एम०एस० के चलाये जाने के कारण सीज किया गया है।

इसी प्रकार से विकास खंड बृजमनगंज के कोल्हुई में नायब तहसीलदार फरेन्दा, महराजगंज के साथ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बृजमनगंज द्वारा विश्वनरायन पुत्र जयश्री, ग्राम पिपरा परसौनी का एवं बरवा राजा में तहसीलदार सदर, महराजगंज द्वारा एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन सीज करने की कार्यवाही की गयी है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद में अब तक कुल 250 किसानों पर रू. 850000/– जुर्माना अधिरोपित किया गया है। दिनांक 19.11.2024 को 35 कृषकों पर पराली जलाने को लेकर कुल रू० 175000/– जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इसके बाद पराली जलाने वाले किसानों को सम्बन्धित थाने में ले जाकर विधिक/दण्डात्मक कार्यवाही किये जा रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि गौशालाओं को आज 72 टन पराली भेजी गयी है।

तहसील सदर में अब तक पराली जलाने वाले 84 कृषकों के विरूद्ध रू. 475000/– जुर्माना किया गया है, जबकि दिनांक 19.11.2024 को 35 किसानों के विरूद्ध रू0 175000 अधिरोपित किया गया। साथ ही 05 कृषकों के विरूद्ध 126/35 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही किया गया और 02 कम्बाइन को भी सीज किया गया है।

तहसील निचलौल में दिनांक 19.11. 2024 को पराली जलाने वाले 07 कृषकों के विरूद्ध धारा-130 बी०एन०एस०एस० के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही, एवं 05 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। तहसील फरेन्दा में पराली जलाने वाले 86 कृषकों को नोटिस दिया गया है। 11 कृषकों के विरूद्ध रू. 55000/– जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं 107/16 की कार्यवाही की गई है, जबकि 01 कम्बाइन सीज किया गया। साथ ही 02 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा 03 सहायक विकास अधिकारी (कृषि) का वेतन बाधित कर दिया गया है। तहसील नौतनवां में पराली जलाने वाले 05 कृषकों नोटिस दिया गया है, 01 कृषक के विरूद्ध 107/16 की कार्यवाही, 03 कम्बाइन सीज किया गया है।

पराली जलाने वाले किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्रामो में भ्रमण कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को अवगत कराया जा रहा है कि किसी भी दशा में अपने क्षेत्र में पराली न जलायें, अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *