चार दिन से लापता बुजुर्ग का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



घुघली थाना क्षेत्र से 18 जुलाई को घर से निकले थे गणपती, पुलिस से शीघ्र तलाश की लगाई गुहार


घुघली (महराजगंज)। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा गिदही दक्षिण टोला निवासी एक बुजुर्ग के चार दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर घुघली थाने में गुमशुदगी की सूचना देकर पुलिस से उनकी तलाश कराने की मांग की है।


लापता बुजुर्ग की पहचान गणपती पुत्र पाँचू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गणपती 18 जुलाई 2026 को शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन 22 जुलाई तक उनका कोई पता नहीं चल सका।


इमलिया, थाना कोतवाली निवासी दीनानाथ पुत्र दुलारे ने घुघली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गणपती उनके भांजी के ससुर हैं। काफी प्रयास के बावजूद उनका पता नहीं चलने पर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय गणपती ने भूरे रंग की शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट, काले रंग के जूते तथा गेरुआ रंग का गमछा पहन रखा था। उनके हाथ में एक लाठी भी थी।


परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को गणपती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल 7009096337, 8423798785 अथवा 8427187193 पर संपर्क कर परिवार या पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *