निचलौल नगर पंचायत में सियासी भूचाल, मनोनीत सभासद समेत कई सभासदों का सामूहिक इस्तीफा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। जिले की निचलौल नगर पंचायत में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब मनोनीत सभासद निपेंद्र विक्रम सिंह सहित कई सभासदों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। सभासदों के इस कदम से नगर पंचायत की राजनीति गरमा गई है।


सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर मनमानी और अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना है कि जनता से जुड़े आवश्यक कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर सभासदों ने संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


सामूहिक इस्तीफे के बाद नगर पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और नगर पंचायत के जिम्मेदार पक्ष की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।


हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए आरोपों पर नगर पंचायत प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।



https://youtu.be/vPYlgPm4GNc?si=E_Z3UMBGX7cJw9pZ

निचलौल : मनोनीत सभासद समेत कई सभासदों का सामूहिक इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *