अपहरण कांड में बड़ी सफलता: अपहृता सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स /बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज, 30 अप्रैल। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना भिटौली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के प्रकरण में 29 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया।


इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी गोंड (19 वर्ष) पुत्र दयानन्द गोंड, निवासी शिकारपुर टोला बहादुर, थाना भिटौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवचंद, कांस्टेबल छोटेलाल, रिक्रूट कांस्टेबल दुर्गेश वर्मा, महिला कांस्टेबल वंदना, रिक्रूट महिला कांस्टेबल खुश्बू व निकिता की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *