महराजगंज। जिला कारागार महराजगंज का पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
इस दौरान विभिन्न बैरकों, पाकशाला (रसोईघर) और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखीं गईं। पुलिस अधीक्षक ने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

