चक नाले पर सड़क! महम्मदा में जल निकासी से खिलवाड़, नियमों को रौंदकर बना चकरोड

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/ महाराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत महम्मदा में जल निकासी के लिए बनी चकनाली को मिट्टी से पाटकर चकरोड बना दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के खेतों के बीच से गुजरने वाले इस नाले को पूरी तरह भर दिया गया, जिससे पानी की निकासी बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों में इस मनमाने निर्माण को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।


बताया जा रहा है कि रामप्रताप प्रजापति के खेत से नथुनी चौधरी के खेत तक जाने वाले मार्ग पर लगभग 190 मीटर लंबी और करीब 10 कड़ी चौड़ी चकनाली को समतल कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे कार्य के लिए न तो कोई सरकारी आईडी बनाई गई और न ही मस्टरोल जारी हुआ, बावजूद इसके काम को पूरा कर लिया गया।


मामले पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सफाई देते हुए कहा है कि मिट्टी भराई का कार्य निजी खर्च से कराया गया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जल निकासी संरचना को पाटना नियमों के खिलाफ है और इससे बरसात के दिनों में खेतों व बस्ती में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *