गोवध के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने गोवध प्रकरण में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर महदेवा नहर पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फहीम खान पुत्र जमालुद्दीन खान, इसराफिल पुत्र अलीबास हजाम और शोएब अख्तर पुत्र सुभान उल्लाह शामिल हैं। तीनों आरोपी जद्दोपिपरा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज के निवासी बताए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। साथ ही इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 68/25 धारा 3/5A/8 तथा मुकदमा संख्या 275/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामअनुज यादव, कॉन्स्टेबल आशीष यादव और पंकज यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *