सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया  गया कृषि और व्यापार गोष्ठी का आयोजन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज-  26 मार्च 2025, बुधवार को  सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कृषि और व्यापार गोष्ठी का आयोजन किया  गया।

कृषि गोष्ठी में अन्नदाता किसान की समृद्धि विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे किसानों को अवगत कराया। साथ ही योजनाओं के लिए पात्रता और उनका लाभ प्राप्त करने की विधि के विषय में विस्तार से बताया।
केवीके बसुली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ त्रिवेणी तिवारी ने विभिन्न लाभकारी फसलों की खेती और मृदा संरक्षण के उपायों से उपस्थित किसानों को अवगत कराया, जबकि प्रगतिशील किसान भुवनेश्वर पाण्डेय ने सामाजिक वानिकी, जैविक कृषि सहित खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से बताया।
वही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सबकी तारीफ बटोरी। सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय सोनरा सदर के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय महुआ महुई परतावल ने अलग अलग  नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। इनके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ार, पनियरा ने नशा मुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत किया और प्रा. विद्यालय बागापार के बच्चों ने लोक नृत्य के माध्य से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। इनके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर व महराजगंज, नवोदय विद्यालय महराजगंज के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत सूचना और संस्कृति के सूचीबद्ध कलाकार अंजली पाठक, नूरजहां, राजाराम भारती और दिनेश चंद्र गिरी ने अपने लोकगीतों से शासन की विभिन्न योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *