पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नारद राव के नेतृत्व में मनाया बसपा सुप्रीमो का 69वां जन्मदिन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

राममिलन गुप्ता

महराजगंज। शहर के एक मैरिज हाल में बसपा सुप्रीमो का 69वां जन्मदिन बुधवार को कल्याणकारी दिवस के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नारद राव के नेतृत्व में मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान बांटकर बसपा सुप्रीमो मायावती के लंबी उम्र का कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष गोरखपुर राधेश्याम भारती ने कहा कि बहनजी के कार्यकाल में जितने कार्य प्रदेश और प्रदेशवासियों के विकास के लिए हुए वह आज भी उदाहरण बने हुए हैं। महारानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना और सावित्री बाई फुले शिक्षा मदद योजना लोगों के जुबान पर है। हाईस्कूल उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को साइकिल और 25 हजार रुपये देकर उन्होंने उच्च शिक्षा की राह मजबूत की। उनके कार्यकाल में जाति धर्म का विभेद नहीं था और महापुरुषों का सम्मान करते थे।संतोष कुमार जिज्ञासु ने आंबेडकर गांव का दर्जा देकर पूर्ण विकास की रूपरेखा पर कार्य किया।

इस मौके पर लालजी पांडेय, तबआरक, नंदू, मनोज पासवान, अशोक प्रताप, राजेश चंद्र, भीमसेन गौतम, सुभाष माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *