छठ पर्व से पहले नेवास पोखर के परसहवा में छठ घाट की सफाई, निजी खर्च से कराया गया सुंदरीकरण

छठ पर्व से पहले नेवास पोखर के परसहवा में छठ घाट की सफाई, निजी खर्च से कराया गया सुंदरीकरण


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


पनियरा (महराजगंज)। छठ महापर्व को लेकर गांवों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पनियरा विकास खंड की ग्राम सभा नेवास पोखर के टोला परसहवा में बुधवार को छठ घाट की सफाई और सुंदरीकरण कराया गया। यह कार्य समाजसेवी पारसनाथ यादव ने अपने निजी खर्च से कराया।


छठ पर्व पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए घाट परिसर की सफाई कराई गई और पूजा के लिए स्थान को व्यवस्थित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व के दौरान इस घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरा होना आवश्यक है।


छठ महापर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। चार दिवसीय इस पर्व में व्रती महिलाएं जलाशयों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए घाट की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है।


घाट की सफाई और सुंदरीकरण के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं ने राहत जताई। अब पर्व को लेकर घाट पर अन्य तैयारियां पूरी किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link