नौतनवा में मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप


नौतनवा (महराजगंज)। नौतनवा थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित की शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link