कोल्हुई में चोरी की घटना ने लिया नया मोड़, 15 लाख के जेवरात गायब होने की तहरीर

कोल्हुई में चोरी की घटना ने लिया नया मोड़, 15 लाख के जेवरात गायब होने की तहरीर


बकरी चराने गई महिला के घर को बनाया निशाना, हाथापाई करने का भी आरोप; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो 


कोल्हुई (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के टोला बगहवा के पास एक सुनसान घर में हुई चोरी की घटना में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का आरोप लगाया है। महिला ने एक व्यक्ति पर उसके साथ हाथापाई करने का भी आरोप लगाया है।


पीड़िता के अनुसार, वह बकरी चराने गई थी। इसी दौरान उसके घर में चोरी की वारदात हुई। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और कीमती जेवरात गायब थे। महिला ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है।
घटना को लेकर महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।


गौरतलब है कि शुरुआती जानकारी में चोरी गए जेवरातों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई थी, जबकि अब महिला ने अपनी तहरीर में करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का उल्लेख किया है। साथ ही हाथापाई के आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link