ब्रम्हपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; ईंट और बिजली के तार से घोंटा था गला

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में 28 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल आधी ईंट और बिजली का तार भी बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पनियरा पुलिस हत्या के इस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने ब्रम्हपुर नहर पुलिया के पास से शशिकला (50) पत्नी स्व. भागवत गुप्ता और सविता (24) पत्नी रामू गुप्ता को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं मूल रूप से कामता बुजुर्ग की निवासी हैं और वर्तमान में ब्रम्हपुर में रह रही थीं।


पुलिस जांच के अनुसार, युवक पर आधी ईंट से वार करने के बाद बिजली के तार से उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में थाना पनियरा में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 के तहत धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सारिका सिंह, रमेश चंद्र चौधरी, संदीप कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक प्रसाद और महिला कांस्टेबल राधा सरोज शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link