पुरैना में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव


पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका की पहचान गांव निवासी लालती (36) पत्नी चन्दन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके कुछ समय बाद महिला घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।


बताया गया कि लालती की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।


इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link