शक्ति स्वरूपा नारी सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित किया गया
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को मिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, महराजगंज के तत्वावधान में शक्ति स्वरूप नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम सृष्टि चौधरी रहीं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शुभलक्ष्मी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिले के 12 ब्लॉकों से चयनित एक-एक सहायक अध्यापिका, शिक्षिका, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीन विशिष्ट सम्मान भी प्रदान किए गए। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रेमलता सिंघानिया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, डायट प्रवक्ता अर्जुन शाही, खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर, आनंद मिश्रा, शिवकुमार और समाजसेवी रोशनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
