जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

नीलू पांडेय ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

महराजगंज। 17वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, महराजगंज की ओर से 26 अक्टूबर को निर्मला इंटर कॉलेज, मिठौरा में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में नीलू पांडेय ने 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने किड्स जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक भी जीता। इसी वर्ग में रितिका ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। सोनम चौहान ने 600 मीटर दौड़ में रजत और 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, जबकि शिवानी चौहान ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं, अंडर-16 बालिका वर्ग में मुस्कान ने 60 मीटर दौड़ में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता। राजनंदनी वर्मा ने शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link