विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सतीश मद्धेशिया और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने किया उद्घाटन
हर्षोदय टाइम्स से कौशल श्रीवास्तव
परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार को आकर्ष इलेक्ट्रिक मोटर्स की नई दुकान का शुभारंभ हुआ। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सतीश मद्धेशिया और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महराजगंज जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। नई दुकान खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए स्थानीय स्तर पर एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटी दैनिक आवागमन के लिए एक वैकल्पिक साधन बन रही है। इसके उपयोग से ईंधन पर होने वाले खर्च में बचत की संभावना रहती है। वहीं, नियमानुसार पंजीकरण से छूट प्राप्त इलेक्ट्रिक स्कूटी के खरीदारों को आरटीओ में पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होती है।

प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते विकल्पों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, रघुनाथ गुप्त, राजकुमार शर्मा, गंगाधर जायसवाल, नागेश कसौधन, सोनू कसौधन, कमालुद्दीन, सुनील चतुर्वेदी और भीम मद्देशिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
