पनियरा ब्लॉक प्रमुख को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने पनियरा ब्लॉक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
वेद प्रकाश शुक्ल को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने को संगठन में उनकी भूमिका और सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।
इस नियुक्ति से पनियरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वेद प्रकाश शुक्ल नई जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में योगदान देंगे।
