बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नगर पालिका अंतर्गत बुड़वा टोला गांव में घर पर बिजली ठीक करते समय करंट लगने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, अमन चौधरी पुत्र रामप्रीत, निवासी बुड़वा टोला नगर पालिका सिसवा, रविवार को अपने घर में बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सिसवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *