भाजपा कार्यालय से ढोढ़घाट चौराहे तक निकला तिरंगा यात्रा का काफिला, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे
हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी
धानी बाजार। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के धानी मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सुबह करीब 11 बजे धानी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ढोढ़घाट चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं और बच्चों में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
तिरंगे के साथ दिखा देशभक्ति का उत्साह
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से धानी बाजार का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम का संदेश दिया।
पूर्व विधायक ने किया नेतृत्व
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में विवेका पाण्डेय, अश्वनी सिंह, मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र, योगेंद्र नाथ तिवारी, छट्ठू सिंह, सुनील सिंह, ओमकार यादव, प्रभुनाथ कनौजिया, रामकेश यादव, गंगा प्रधान गुलाब चौरसिया, शैलेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, प्रेम वरुण, मुकेश यादव, शेषमन यादव, बाढ़ू यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, परमात्मा अग्रहरी, संजय यादव, रामकुमार मौर्य सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

