ध्वज दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा जी.डी. नेशनल स्कूल, विद्यार्थियों ने दीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 22 जुलाई। जी.डी. नेशनल स्कूल, धनहा नायक, महराजगंज में बुधवार को ध्वज दिवस देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज को नमन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक चंदन गुप्ता, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन तथा राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।


समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा राष्ट्र की उन्नति और सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *