हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा विकास खंड अंतर्गत विशनपुरा/बभनौली चौराहे पर गुरुवार को नव-स्थापित भारत फार्मा एंड जनता क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.एच. खुशरू (एमबीबीएस, एमएस सर्जन) एवं डॉ. ए.एच. खान (एमबीबीएस, डीएफए, जनरल फिजिशियन) और वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महफूज अहमद (बीयूएमएस, जनरल फिजिशियन) तथा हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कबीरुज्मा खान, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रफीक खान, सईद खान, अकरम व हिदायतुल्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि क्लिनिक के संचालक अब्दुल रहमान खान, हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज के प्रतिभावान पूर्व छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि अब्दुल रहमान शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि भारत फार्मा एंड जनता क्लिनिक क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा।


