धानी भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर जोर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

धानी बाजार/ महराजगंज। फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के धानी स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल कार्यसमिति, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वृजमनगंज में प्रस्तावित भाजपा मंडल धानी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेका पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उसके महत्व तथा संगठनात्मक मजबूती में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में निखार आता है और संगठन को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्रा ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता छठ्ठू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, चंदन मद्धेशिया, डॉ. कुवर पाल सिंह, प्रेम वरुण, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *