शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती धूमधाम से संपन्न

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सोनबरसा स्थित शाइन स्मार्ट स्कूल में वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्ध चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और स्वराज स्थापना के महान संकल्प पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने, मातृभूमि की रक्षा करने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *