हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने सिसवा बाजार में तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने 1 सितंबर 2026 को जारी पत्र (पत्रांक 48161/वीआईपी/मं०न०वि०/2026) में बताया है कि नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के लिए नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना के अंतर्गत 196.30 लाख रुपये (करीब 1 करोड़ 96 लाख 30 हजार रुपये) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने 20 अगस्त 2026 को इस संबंध में मंत्री को पत्र भेजा था। शासन स्तर पर प्रस्ताव आगे बढ़ने से नगर क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की उम्मीद मजबूत हुई है।