तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति का पैर टूटा, गोरखपुर में चल रहा इलाज

 

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी 

 

सिसवा बाजार (महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर स्थित अमरपुरवा मोहल्ला निवासी अनिल कुमार 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे अमडीहा पंडितपुर गांव से मोटरसाइकिल लेकर मुख्य सड़क पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP 56 BP 9282 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी मोटरसाइकिल को कुशीनगर जिले के छितौनी निवासी राहुल विश्वकर्मा चला रहे थे।

 

हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर टूट गया। परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल सिसवा बाजार ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया।

 

घायल की पत्नी दुर्गावती देवी ने 25 अक्टूबर 2026 को कोठीभार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link