अधिकारियों व कर्मचारियों ने की पुष्पांजलि, परिसर सजा भक्ति रंगों में
अयोध्या। आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन दर्शन और उपदेशों को नमन किया।
इस अवसर पर हवाई अड्डे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भक्ति, प्रेरणा और सांस्कृतिक गरिमा से ओतप्रोत वातावरण दिखाई दिया।

