नौतनवां में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जन सैलाब

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा/महराजगंज: महाशिवरात्रि का पावन पर्व नौतनवां में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बे के अति प्राचीन ठाकुर मंदिर से शिव सेवा समिति द्वारा विभिन्न झांकियों के साथ शिव बारात निकाली गयी जो नगर के जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुराने नौतनवा चौराहे से मुख्य मार्ग से होते हुए शिव बारात झारखंडी मंदिर पहुंचेगा। शिव बारात मे हर-हर महादेव के उद्घोष से आज पूरा नगर गूंज उठा।

आज शुक्रवार की दोपहर को बरात निकली। जिसमें विभिन्न तरह की झांकियां देखने को मिली, कोई नरमुंडों का माला पहने नित्य कर रहा था। तो कोई शिव गण के रूप मे घूम रहा था। इनके साथ ही बड़ी संख्या में युवा भी बैंड बाजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। शिव बरात में नौतनवां नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भी अपने सभासदों के साथ साथ चल रहे थे। शिव बारात में लोगों ने जमकर गुलाल अबीर उड़ाया। शिव बारात में उमड़े जन सैलाब में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौतनवां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय स्वयं अपने पूरे दलबल के साथ बारात के साथ लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *