बड़ी नहर में डूबने से हुई बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/रतन पाण्डेय


महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के नगरौली  निवासी रामचंद्र प्रेमी पुत्र झकरी उम्र लगभग 65 साल का नहर में डूबने से मृत्यु हो गई, ।  प्रातः उनका शव बभनौली बड़ी नहर में मिलने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।


ग्रामीणों द्वारा सुचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे परतावल पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, एस आई ओम प्रकाश यादव दीवान रमेश प्रसाद मय बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जरूरी कार्यवाही शुरू कर दिया।


ग्रामीणों का कहना है की झकरी करीब दो दिन से लापता थे और ये नजदीकी किसी प्राइवेट स्कूल में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *