कस्टम आयुक्त ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया व भातगांव चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

बिहार

जनता की जागरूकता और त्वरित सूचना से ही पाया जा सकता है तस्करी पर नियंत्रण – डॉ यशवर्धन पाठक कस्टम आयुक्त पटना


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

बिहार गलगलिया /महराजगंज! पटना के कस्टम आयुक्त डॉ यशवर्धन पाठक ने बीते मंगलवार को कस्टम अधीक्षक कार्यालय गलगलिया सहित भातगांव चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। डॉ श्री पाठक ने मीडिया को बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम हेल्पलाइन नंबर लिखा बोर्ड भी जगह-जगह लगाया जायेगा।

कस्टम आयुक्त ने कार्यालय, आवासीय भवन व अन्य संसाधनों के बारे में अधीक्षक उमेश कुमार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता व त्वरित सूचना से ही तस्करी पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। इसके लिए कस्टम आयुक्त कार्यालय के लैंडलाइन नंबर मोबाइल नंबर व हेल्पलाइन नंबर का बोर्ड बार्डर के नाकों पर लगाया जाएगा। इससे सीमा क्षेत्र की आम जनता भी कस्टम के बड़े अधिकारियों से संपर्क कर तस्करी की गतिविधियों को आसानी से रूबरू करा सकेगी। इससे तस्करी पर अगला प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है।

कस्टम आयुक्त पाठक ने कहा कि तस्करी से संबंधित सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है। साथ ही उन्होंने कस्टम कार्यालय के पुराने जर्जर भवन को ठीक करवाने की बात कही एवं कस्टम कार्यालय के नए भवन के लिए जमीन को भी देखा एवं लीज के लिए नए कमरे का भी इंडक्शन किया वहीं भारत-नेपाल सीमा के चेक पोस्ट का भी निरीक्षण करने के बाद नोमैंस लैंड का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान गलगलिया कस्टम कार्यालय के अधीक्षक उमेश कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार,हवलदार अश्विनी कुमार सहित बड़ी संख्या में कस्टम के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *