पति स्व. प्रशांत मणि त्रिपाठी की स्मृति में वृद्धाश्रम में मनाया गया जन्मदिन, बुजुर्गों को कराया भोजन

 


पति स्व. प्रशांत मणि त्रिपाठी की स्मृति में वृद्धाश्रम में मनाया गया जन्मदिन, बुजुर्गों को कराया भोजन

फरेंदा, महराजगंज। स्व. प्रशांत मणि त्रिपाठी के जन्मदिवस पर उनकी धर्मपत्नी एवं पटना की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा त्रिपाठी ने आधारशिला वृद्धाश्रम, गणेशपुर में बुजुर्गों के बीच केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

इस दौरान अनुपमा त्रिपाठी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पति आज भी उनके दिल में जीवित हैं। जीवन के हर पड़ाव पर उन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। उनकी स्मृतियां आज भी उन्हें समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के बुजुर्ग माता-पिताओं का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है। उनके बीच समय बिताना और उन्हें सम्मान व अपनापन देना आत्मिक संतोष प्रदान करता है।

कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन मणि, पूर्व प्रधान अरविंद मणि, पूर्व प्रधान राजकुमार मणि, भाजपा नेता नितेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, विष्णुदेव और मोहन त्रिपाठी ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर अनुपमा त्रिपाठी से विशेष बातचीत भी हुई। पति की स्मृतियों और वृद्धजनों के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए वह भावुक हो गईं। कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा, अपनत्व और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link