नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेने का दिया संदेश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
परतावल, महराजगंज। सावित्री पब्लिक स्कूल, परतावल के निदेशक, सह-निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय समूह के निदेशक ने अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में आरोग्यता, सुख-समृद्धि और सफलता की नई ऊंचाइयां लेकर आए। उन्होंने सभी से मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।
वहीं, विद्यालय की सह-निदेशक ने कहा कि दीपावली का पर्व घर-परिवार में आनंद, उल्लास और आपसी प्रेम की ज्योति प्रज्वलित करे। बच्चों की सफलता ही विद्यालय परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पांडेय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली ज्ञान और प्रकाश का पर्व है। जिस प्रकार एक छोटा सा दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार शिक्षा का प्रकाश जीवन की हर कठिनाई और अज्ञानता को दूर कर सकता है। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली, सफलता और मंगलकामना की कामना करते हुए पर्व को प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।