जीडी नेशनल स्कूल में शिक्षक और मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

 

शिक्षकों को माला व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, मेधावियों को मिले मेडल और प्रमाण-पत्र

महराजगंज। जीडी नेशनल स्कूल, धनहा नायक में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्त उर्फ लाला भैया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामदेउरवां थाने के उपनिरीक्षक आरिफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्त ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की। वहीं उपनिरीक्षक आरिफ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों का महत्व बताया।

समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link