बच्चों के शोर पर बढ़ा विवाद , देवरानी ने खौलते तेल से फेंका, जेठानी और मासूम झुलसे

बच्चों के शोर पर बढ़ा विवाद , देवरानी ने खौलते तेल से फेंका, जेठानी और मासूम झुलसे

कोटवा गांव की घटना ,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान देवरानी ने अपनी जेठानी पर खौलता तेल फेंक दिया। इसकी चपेट में आने से महिला के साथ उसकी गोद में मौजूद एक साल की बच्ची भी झुलस गई। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, कोटवा निवासी 27 वर्षीय साजिदा के बच्चे छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान नीचे खाना बना रही उनकी देवरानी सहाना ने बच्चों के शोर और उछल-कूद पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सहाना ने साजिदा पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे साजिदा और उनकी बेटी फातिमा झुलस गईं।

परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

मामले में साजिदा की मां मैरून निशा, निवासी सिरसिया बाबा, की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष  ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link