धर्मपुर में एग्री जंक्शन कृषि केंद्र वन स्टाफ शॉप का भव्य उद्घाटन

पनियरा के भावी विधायक निर्भय सिंह रहे मुख्य अतिथि, किसानों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे बीज, खाद और कृषि रसायन

भिटौली/महराजगंज। धर्मपुर में थाना गेट के सामने स्थापित एग्री जंक्शन कृषि केंद्र वन स्टाफ शॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पनियरा के भावी विधायक निर्भय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठान के संचालक विवेक कुमार पांडे ने बताया कि कृषि केंद्र पर किसानों के लिए उन्नत किस्म के बीज, कीटनाशक, खरपतवारनाशक और खाद उपलब्ध हैं। धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई के मौसम को देखते हुए विभिन्न किस्मों के गेहूं के बीज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने क्षेत्र के किसानों से कृषि संबंधी जरूरतों के लिए प्रतिष्ठान पर आने की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना और बेहतर सेवा देना है।

इस कृषि केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, सीसीएफ चेयरमैन अंगद गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी/ पत्रकार कौशल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान पकड़ी दीक्षित हकीम खान, जिला पंचायत सदस्य शमशाद सहित अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link