ग्रामीणों को बड़ी सौगात: धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महाराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने धानी मुख्य चौराहे से मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा बस का शुभारंभ किया।


यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे धानी से सोनौली के लिए चलेगी और बृजमनगंज मार्ग से होकर गुजरेगी। बस दिन में दो बार संचालित होगी, जिससे यात्रियों को नियमित आवागमन की सुविधा मिलेगी।


बस सेवा में यात्रियों को 20 प्रतिशत तक कम किराया देना होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण जनता को राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। शुभारंभ अवसर पर कई गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *