स्कूल प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पिटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक पर 10वीं  कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुड़वा उर्फ मुड़कटिया निवासी आशीष कुमार पासवान ने बताया कि उसका छोटा भाई अमन पासवान आर.के कांवेंट स्कूल हरपुर तिवारी में कक्षा 10वीं में पढ़ता है बुधवार को वह स्कूल में पढ़ने गया था । कक्षाओं में शोर शराबा सुनकर स्कूल के प्रबंधक ने मेरे भाई को लकड़ी के फट्टे से बेरहमी से पीटाई कर दी। जब उसने मारने का कारण पूछा तो वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए नाम काटने की धमकी देने लगे। उनके मारने से अमन का हाथ फट गया है तथा पैरों में भी गंभीर चोटें आईं है।

इस मामले में प्रबंधक इरफानुल्लाह ने बताया कि कक्षा में पढ़ा रहे एक अध्यापक के साथ कुछ छात्रों ने अभद्रता किया था। अध्यापक ने अमन और एक अन्य छात्र का नाम बताया। इसी बात को लेकर छात्रों को पिटा गया था।

श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *