बिना डिग्री कर रहा था इलाज, पुलिस ने पकड़ा

300 रुपये फीस, हजारों की दवाइयां देने का आरोप


परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग पर बिना चिकित्सकीय डिग्री मरीजों का इलाज कर रहे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह मरीजों से 300 रुपये फीस लेने के साथ एक से तीन हजार रुपये तक की दवाइयां देता था।


मरीजों की भीड़ देखकर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसके देवरिया जिले के गौरी बाजार का निवासी होने की जानकारी मिली। मामले ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link