डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण

हर्षोदय टाइम्स  /सदर तहसील प्रभारी

महराजगंज/उत्तर प्रदेश- 27 नवंबर 2024, बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।

दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, अल्प वयस्क बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामानों की जांच भी की गई। जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्माणाधीन हाइ सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य को देखा और प्रगति की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा बताया गया है कि दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के लिए आने वालों की गहन जांच को सुनिश्चित करें और प्रयुक्त उपकरणों का विवरण भी रखें। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link