कोठीभार पुलिस ने सिसवा में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

आमजन में सुरक्षा का एहसास कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

 

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

 

सिसवा बाजार/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोठीभार पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, अराजक तत्वों में कानून का भय पैदा करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link