सिरसिया के काली माता मंदिर से 15 घंटियां चोरी, ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव में रविवार की रात काली माता मंदिर से छोटी-बड़ी करीब 15 घंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव के अयोध्या सिंह ने पुलिस चौकी परतावल पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, गांव के प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने स्थित काली माता मंदिर में रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर मंदिर से घंटियां गायब मिलने की बात सामने आई।
अयोध्या सिंह ने चौकी प्रभारी परतावल से मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।