बुद्धिरामपुर में विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम विवाह के बाद दो बच्चों की मां थी मरियम, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

मृतका का फाइल फोटो 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरियम की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे परतावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतका की पहचान बुद्धिरामपुर निवासी शमशेर की पत्नी मरियम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मरियम के पिता आलमगीर सियरहिभार गांव के निवासी हैं। परिजनों ने मृतका के पति के चाचा पर आरोप लगाए हैं। मरियम का विवाह वर्ष 2019 में प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। उसके दो छोटे बेटे हैं, जिनमें हसनैन पांच वर्ष और अब्दुर्रहमान तीन वर्ष का है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link